फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन


हापुड़। एक बार फिर एक युवक ने रिश्तों को कलंकित किया है। घर में अकेला पाकर सगे चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया, लेकिन लोक लाज के डर से वह चुप रही। गर्भ ठहर जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। शादी के बाद पति के कहने पर युवती ने आरोपी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तहरीर के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती की फरवरी में जिला बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। बुधवार को अचानक विवाहिता के पेट में पीड़ा हुई तो पति उसे चिकित्सक के पास लेकर गया। चिकित्सक ने विवाहिता के पेट में करीब आठ माह का गर्भ होने की बात कही तो पति के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। शादी को मात्र चार माह हुए थे। इस पर पति ने विवाहिता से दबाव देकर पूछा तो उसने सनसनीखेज खुलासा किया।
विज्ञापन

पत्नी ने पति को बताया कि उसके चाचा ने करीब आठ माह पहले उसे घर में अकेले होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया था और जान से मारने की चेतावनी दी। लोक लाज के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
पति को इस बात का पता लगा तो वह बुधवार को अपनी पत्नी के साथ हापुड़ कोतवाली पहुंचा और आरोपी चाचा के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसके बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें