फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 15 लाख कीमत की नकली शराब पकड़ में आई

विज्ञापन
विज्ञापन
15 लाख कीमत की नकली शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हरियाणा से तस्करी कर बरेली ले जाई जा रही नकली शराब के जखीरे की धरपकड़ कर पुलिस ने कैंटर समेत दो लोगों को दबोच लिया। उनके खिलाफ आबकारी समेत धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर अवैध शराब की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़ पुलिस बृहस्पतिवार रात हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने गजरौला की ओर जा रही लाल रंग की कैंटर को पेट्रोल पंप के सामने रुकने का इशारा किया। इस पर हड़बड़ाहट में चालक ने कैंटर की रफ्तार बढ़ा दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर एनके सिंह, महीपाल, हरेंद्र, संदीप, राकेश, मुकेश के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ब्रजघाट चौकी इंचार्ज के साथ मिलकर पीछा करते हुए कैंटर को गांव अल्लाबख्शपुर के पास पकड़ लिया। उसमें सवार दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें बिना मार्का वाली नकली शराब की आठ सौ पेटियां भरी हुई थीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि मौके से मध्यप्रदेश निवासी हारून धर्मपुरी और रहीम खान खरगौन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि पकड़ी गई शराब को वे हरियाणा से तस्करी कर बिक्री के लिए बरेली को ले जा रहे थे। डीएसपी ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 15 लाख से भी अधिक है, जिसे कैंटर समेत कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 272 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें