झिंझाना। जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र नकुल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह चश्मा लगाता है। बृहस्पतिवार को उसके साथी छात्र ने उसका चश्मा उतारकर तोड़ दिया। इसकी शिकायत उसने प्रधानाचार्य से की। इसके बाद प्रधानाचार्य रण सिंह ने दोनों छात्रों को बुलाकर समझाते हुए उनके बीच समझौता करा दिया। आरोप है कि आरोपी छात्र ने प्रधानाचार्य से शिकायत करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज के बाहर उसकी जमकर पिटाई कर डाली। इसमें वह घायल हो गया। परिजनों ने उसको झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाया है। प्रधानाचार्य की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर छात्र ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एंटी रोमियो टीम ने तीन मनचले पकड़े
झिंझाना। पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज के बाहर छात्राओं पर फब्तियां कस रहे तीन मनचलों को पकड़ा। इसके बाद सभी को थाने लाकर उनकेे परिजनों को बुलाकर नसीहत देकर छोड़ दिया। प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तीनों युवक झिंझाना निवासी है। नसीहत देकर थाने से जाने दिया है।