फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूगढ़ में हाइवे पर भिड़े कई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़ में हाइवे पर भिड़े कई वाहन
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ में हाइवे पर शुक्रवार देर रात चार वाहन आपस में भिड़ गए। वाहनों की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब सवा दस बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रही थी। गांव सिमरौली के पास ट्रैक्टर चालक ने अचानक उसे मोड़ने का प्रयास किया। इस कारण ट्रैक्टर के पीछे चल रही एक कैंटर, कार और कार के पीछे चल रहा एक अन्य वाहन आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर लगते ही ट्रैक्टर चालक व कार में सवार दो लोग घायल हो गए। जबकि हाइवे पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास शुरू कर दिया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारू किया। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन चालकों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें