फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करी की सूचना पर पुलिस ने छापामारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोतस्करी की सूचना पर पुलिस ने छापामारा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गोतस्करी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारते हुए एक गोवंश को मुक्त कराते हुए मिनी ट्रक को कब्जे में लिया । लेकिन आरोपी मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

एसओ सिंभावली नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब एक बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने क्षेत्र के गांव खुडलिया के जंगल में छापा मारा। इस दौरान टीम ने एक मिनी ट्रक को रोका, जिसमें मौजूद लोग टीम को देखकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। मिनी ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें एक सांड बंधक हालत में मिला। सांड को बंधन मुक्त कराते हुए टीम ने मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि गोवंश को गौशाला भेज दिया गया है। मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें