कार की टक्कर से युवक की मौत
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में क्रिकेट कोचिंग से घर लौट रहे 17 वर्षीय युवक को बृहस्पतिवार रात एक कार ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
जानकारी के अनुसार असौड़ा निवासी तफायत का 17 वर्षीय पुत्र सुहैल हापुड़ की क्रिकेट कोचिंग में प्रेक्टिस करता है। बृहस्पतिवार रात वह साइकिल से गांव लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सुहैल को टक्कर मार दी।
इसमें सुहैल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
थानाध्यक्ष कोशलेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोषी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।