फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली करंट लगने से पर्यटन विभाग के होटल कर्मी की मौत हुई, दूसरा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली करंट से होटल कर्मी की मौत, दूसरा झुलसा
विज्ञापन

- होटल के बाहरी साइड में झंडी लगाने के दौरान हुआ हादसा
गढ़मुक्तेश्वर। बिजली करंट लगने से पर्यटन विभाग के होटल कर्मी की मौके पर ही मौत गई और दूसरा झुलस गया, होटल के बाहरी साइड में झंडी लगाने के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन

गढ़ में हाईवे किनारे स्थित पर्यटन विभाग के राही होटल के पास पिछले दिनों सड़क चौड़ीकरण का काम हुआ था, जिससे होटल के बाहर सुंदरीकरण के तहत लगीं झंडी उखड़ गई थीं। जिन्हें बुधवार की सुबह करीब 8 बजे होटल का वेटर मैन बहादुर और रसोइया कुंवर सिंह नेगी दोबारा लगा रहा था। तो ऊपर से होकर निकल रही हाईटेंशन बिजली लाइन से लोहे का पाइप छू गया, जिससे पाइप में करंट उतरने से वेटर मैन बहादुर (48 ) निवासी हिंडन विहार गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई, जो एक बच्चे का पिता था। जबकि रसोइया कुंवर सिंह नेगी बुरी तरह झुलस गया। जिसे आनन-फानन में सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आ गए, जिनकी मौजूदगी में पुलिस ने मैन बहादुर सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही करने का आरोप लगा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें