फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत 6 घायल

Sun, 06 Mar 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के अस्पताल में भर्ती बीमार भाई को देखकर लौट रही महिला की सेंट्रो कार में ट्रैक्टर-टॉली ने साइड मार दी। इसमें महिला सहित दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



 बरेली निवासी मोहिनी रविवार को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती अपने बीमार भाई को देखकर लौट रही थी। दोपहर करीब तीन बजे बदरखा मोड़ के पास हाईवे पर गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सेंट्रो कार को टक्कर मार दी, जिसमें मोहिनी और कार चालक सुधीर घायल हो गया।

वहीं, रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव अठसैनी के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास गन्ने के ट्राले ने बाइक को साइड मार दी। बाइक सवार सुहेल और आमिर निवासी संभल घायल हो गए। उधर, गढ़-मेरठ मार्ग पर गांव पौपाई के जंगल के पास कार की साइड लगने से बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बाइक पर सवार धर्मपाल और उसका दोस्त सतीश निवासी सरधना घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने धर्मपाल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें