फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वालों का अंतिम संस्कार हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वालों का अंतिम संस्कार हुआ
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ट्रक की टक्कर लगने से ऑटो में सफर करने के दौरान जान गंवाने वालों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ, वहीं ऑटो चालक समेत तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर गढ़ के शाहपुर मोड़ किनारे शुक्रवार की रात किठौर से सवारी लेकर आ रहे ऑटो को मेरठ की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद बेलगाम ट्रक दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को करीब दो सौ मीटर दूरी तक तक घसीटते हुए अपने साथ ले गया था। इस हादसे में ऑटो सवार जाहिद 48 साल गांव सरूरपुर, विरेंद्र और अनीता गढ़ की मौत हो गई थी। वहीं चालक पप्पू गांव हशूपुर समेत ऑटो में सवार हसरत गांव वैट और नूर मोहम्मद किठौर जनपद मेरठ गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार की दोपहर को मृतकों के शव उनके घर पहुंचे तो परिवारों में कोहराम मच गया। जिसके बाद गमगीन माहौल में अनीता और विरेंद्र के शवों का गंगा किनारे दाह संस्कार किया गया, जबकि जाहिद का शव गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें