फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ-जेठानी सहित छह पर चोरी की रिपोर्ट

Sun, 17 Sep 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
चोरी - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
जसवंतनगर।  बलरई थाना क्षेत्र के नगला सलहदी गांव में एक महिला के घर में घुसकर नगदी व जेवर चुराने के मामले में कोर्ट ने जेठ-जेठानी सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उक्त गांव निवासी मनीषा ने कोर्ट को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि गत 23 अगस्त को सुबह 6 बजे जब उसके परिजन घर पर नहीं थे। उसी समय उसके जेठ जयवीर, जेठानी मंजू देवी, चचिया ससुर राम दुलारे, चचिया सास अतरश्री निवासीगण नगला सलहदी थाना बलरई तथा जेठ के साले अनिल उर्फ  पिंटू व अमित निवासीगण ग्राम कुनेठिया थाना भरथना उसके घर में घुस आए और 50 हजार रुपये नगद, 21 ग्राम की सोने की झुमकी, चार सोने की चूड़ी, चार अंगूठी, एक गले का हार सहित लगभग ढाई लाख की नगदी व जेवर चुरा ले गए। प्रार्थिनी ने थाना बलरई में इसकी शिकायत की। पुलिस के सुनवाई न करने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें