फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दो दिन पहले भी क्षेत्र के गांव चितौड़ा के जंगल में अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के जंगल में बुधवार सुबह किसान खेतों में काम करने जा रहे थे। इस दौरान सिराज खां के आम के बाग में उन्हें एक अज्ञात अधेड़ का शव दिखाई दिया। अधेड़ का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण जंगल पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। काफी कोशिश के बाद भी मृतक के नाम पते के बारे में कोई सुराग हाथ न लगने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक स्लेटी कोट, हल्की नीली जर्सी, रंग बिरंगी शर्ट, क्रीम कलर की पैंट और जूते पहने हुए है। इंस्पेक्टर मनु चौधरी का कहना है कि गांव पलवाड़ा के आम के बाग में मिला अज्ञात शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फौरी तौर पर की गई जांच पड़ताल में अधेड़ भिखारी बताया गया है, जो क्षेत्र के गांवों में अक्सर घूमता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें