सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को जेल भेजा
धौलाना। चार माह पूर्व एक विवाहिता पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि बीते वर्ष 25 अगस्त को
यूपीएसआईडीसी चौकी की मुगल गार्डन कालोनी मे एक मजदूर की विवाहिता बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें पीड़िता ने चार युवकों पर आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने मामले में दो लोगों को नामजद किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सैना ने बताया कि इस मामले में नामजद व वांछित चल रहे अभियुक्त शाहरुख पुत्र हनीफ निवासी बझैड़ा कलां को बीती रात पिपलैडा गांव में पानी की टंकी के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।