फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयानतपुर में किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दयानतपुर में किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयानतपुर में खेत पर गन्ना छीलने गए किसान को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसान की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दयानतपुर निवासी किसान बिजेंद्र (55) पुत्र टुक्कीराम शनिवार सुबह अकेले अपने खेत पर गन्ने छीलने गया था। इस दौरान बदमाशों ने खेतों में छिपकर किसान पर गोली चला दी। एक गोली बिजेंद्र के पैर में लगी।
विज्ञापन

गोली की आवाज और बिजेंद्र के चीखने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहा उसका भाई जतन व अन्य किसान मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल को हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान बिजेंद्र की मृत घोषित कर दिया गया।
आशंका है कि अधिक खून बहने के कारण किसान की मौत हुई। किसान की मौत से परिजनों मेें कोहराम मच गया। परिवार में एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जबकि पत्नी की कुछ महीने पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
मृतक के पुत्र अनुज ने आरोप लगाया कि उनके परिवार का गांव के कुछ लोगों से सौ गज भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर गांव के ही दो लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर यह हत्या की है। अनुज ने तीनों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल अज्ञात में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन लोगों के नाम प्रकाश में आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें