फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। दलित छात्रा से गैंगरेप के मामले में छात्रा द्वारा परिजनों समेत आत्मदाह की चेतावनी देने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। सिंभावली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में करीब छह माह पहले जनपद मेरठ के गांव पोहली निवासी अजय ने 20 वर्षीय दलित छात्रा के गांव के ही चार युवकों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ सिंभावली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन कार्रवाई न होने पर करीब एक माह पहले छात्रा ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। वहीं आरोपी छात्रा और उसके परिजनों पर फैसले का दबाव बना रहे थे। जिससे परेशान छात्रा ने सीएम समेत महिला आयोग,एसटी/एसटी आयोग, आईजी मेरठ और एसपी हापुड़ को पत्र भेजकर कार्रवाई न होने पर दो अक्तूबर को परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। पीड़िता की चेतावनी के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद बृहस्पतिवार को सिंभावली पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी अजय को डिबाई नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि दलित छात्रा से रेप के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में फरार चल रहे सचिन, विनोद, कपिल और बीदू को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें