कमेटी के पैसे को लेकर दो युवक भिड़े
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर में बृहस्पतिवार को कमेटी के पैसे के विवाद में को दो युवकों में डंडे चल गए। इसके अलावा गांव में ही फसल की सिंचाई से इंकार करने पर दो भाइयों में मारपीट हो गई।
सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर में कमेटी के पैसे के लेनदेन को लेकर बृहस्पतिवार को आजाद और तेजेंद्र के बीच मारपीट हो गई। मामले को बढ़ता देख किसी ने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पकड़कर थाने ले आई। इसके अलावा गांव राजपुर में फसल की सिंचाई के लिए खेत पर जाने से इंकार करने पर आसिफ और उसके भाई में मारपीट हो गई। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि कमेटी के पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ने वाले तेजेंद्र और आजाद समेत तीन पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो