फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के चुनाव में वोट नहीं देने पर दलितों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन डीलर के चुनाव में वोट नहीं डालने पर दलितों को पीटा
विज्ञापन

-शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
- एएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। राशन डीलर के चुनाव में वोट नहीं देने पर दबंगों ने दलितों को उनके घर में घुसकर पिटाई कर दी। इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार को पीड़ितों ने मामले की एएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर बुकलाना निवासी कुसुम देवी ने बताया कि गांव में तीन माह पहले राशन डीलर का चुनाव हुआ था। इसमें दबंगों के पक्ष में वोट नहीं डालने पर गांव के कुछ दबंग लोग रंजिश रखने लगे। दबंगों ने उन्हें सरकारी नलकूप से खेत की सिंचाई नहीं करने दी, जिसका विरोध करने पर दबंगों ने गाली गलौज करते हुए घर में घुस कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और दीपक, सतीश व लाला को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को मामले की शिकायत एएसपी से कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें