फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत दोयमी फाटक के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 45 वर्षीय एक व्यक्ति दोयमी रेलवे फाटक पर पहुंचा तो तभी तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक विक्षिप्त लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने वाले व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार व ट्रक टकराए
हापुड़। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड पर एक कार व ट्रक की साइड लग गई। लेकिन गनीमत रही कि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की रात एक कार मेरठ रोड से गुजर रही थी। तभी एक ट्रक तेज गति से आया तो कार में साइड लग गई। कार क्षतिग्रस्त होने पर कार व ट्रक चालक के बीच नोंकझोंक होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। कोतवाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें