संदिग्ध हालत में विवाहिता लापता
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता संदिग्ध हालत में लापता हो गई। जिसके पति ने थाने में तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी उमर मोहम्मद ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसकी पहली पत्नी की करीब डेढ़ साल पहले मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उसने अपने छह बच्चों की परवरिश करने के लिए एक साल पहले मेरठ के गांव इस्लाम नगर निवासी गुलशन से निकाह कर लिया था। उमर मोहम्मद ने बताया कि रविवार की सुबह करीब चार बजे उसकी पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है।