फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना से माधापुर को जाने वाले रास्ते के किनारे वाले जंगल में मंगलवार की देर शाम को करीब 45 वर्षीय अज्ञात युवक खून से लथपथ हालत में मिला था, जिसे पुलिस हापुड़ के अस्पताल में ले गई थी मगर हालत बेहद नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया था, जहां उसी दिन देर रात को घायल ने दम तोड़ दिया था। मृतक की शिनाख्त सिंभावली निवासी देवव्रत शर्मा 45 साल के रूप में हुई थी, जो रिक्शा चलाकर गुजर बसर करता था। हमलावरों ने अधेड़ मजदूर की जीभ काटने के साथ ही किसी धारदार हथियार से गले में भी गहरी चोट पहुंचाई हुई थी। पुलिस को मृतक मजदूर की रिक्शा गांव दत्तियाना के एक किसान के घर से बरामद हुई है। पुलिस ने उस बिहारी मूल के मजदूर को हिरासत में ले लिया है, जिसने किसान के घर में रिक्शा खड़ी की थी।
विज्ञापन

एसओ नीरज कुमार का कहना है कि मजदूर देवव्रत हत्याकांड के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, हत्या का जल्द खुलासा होने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें