फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी निशांत शर्मा अपने दोस्त संजय के साथ बाइक पर गाजियाबाद जा रहा था। जब वे हाइवे पर निजामपुर के पास पहुंचे तो गाजियाबाद की ओर जा रही साहिबाबाद डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां निशांत शर्मा (16) ने दम तोड़ दिया। जबकि, संजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है। मौत की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। निशांत ने इस बार कक्षा 11 की परीक्षा दी थी। उसके पिता शिवकुमार शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें