फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिया कल्याणपुर हत्या मामले में सात के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कनिया कल्याणपुर हत्या मामले
विज्ञापन

में सात के खिलाफ एफआईआर

हापुड़। गांव कनिया कल्याणपुर में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि सातों आरोपी फरार हो गए हैं। उधर, बुधवार दोपहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक का शव गांव में पहुंचा।
गांव कनिया कल्याणपुर में एक बीघा जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार को खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें दबंगों ने गांव के सतीश उर्फ पिंटू को बेरहमी से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद उसे पहले मेरठ और यहां से दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही आनंद, सुबीश, पंकज, कुलदीप, सुरेंद्र, नितिन व प्रदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें आनंद व कुलदीप सेना में कार्यरत हैं। बड़ी बात है कि इनमें से तीन लोग घायल थे, जिन्हें पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए भेजा था। इसके बावजूद सातों आरोपियों के फरार होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और पुलिस की कार्यशैली पर उंगलियां उठ रही हैं।
उधर, पोस्टमार्टम के बाद बुधवार दोपहर मृतक सतीश का शव गांव पहुंचा। वहां तनाव को देखते हुए एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ हापुड़ राकेश कुमार, सीओ पिलखुवा पवन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर बाद मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और दूसरी योजनाओं के तहत लाभ देने का प्रयास किया जाएगा। सीओ राजेश कुमार ने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें