फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन


हापुड़। एक घर में महिला चौका बर्तन करती है, लेकिन बीमार होने के कारण अपनी बेटी को काम करने के लिए भेज दिया। वहां तीन युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवती की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी। उसके बाद मामला खुलने पर युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला घरों में चौका-बर्तन का काम करती है। दो दिन पहले वह बीमार हो गई। ऐसे में उसने अपनी 18 वर्षीय बेटी को काम करने के लिए भेजा। इस दौरान मकान मालिक के पुत्र ने अपने दो दोस्तों के साथ युवती को दबोच का उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली। उसके बाद वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती को घर भेज दिया, लेकिन युवती के चुप रहने के बावजूद युवकों ने वीडियो वायरल कर दी। बुधवार को किसी ने वीडियो क्लिप युवती की मां को दिखाई तो उसके होश उड़ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद युवती की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
सीओ राजेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें