फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो गांजे के साथ युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलो गांजे के साथ युवक दबोचा
विज्ञापन

-कोतवाली पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ की कार्रवाई, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक से दो किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
पिछले काफी समय से शहर में गांजा जैसी नशीले पदार्थ की ब्रिकी की सूचना मिल रही थी। इस पर एसपी हेमंत कुटियाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए। देर रात कोतवाली पुलिस स्वाट टीम के साथ मिलकर वाहन चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली की मोदीनगर रोड पर एक युवक संदिग्ध घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक की घेराबंदी कर उसे दबोच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सुभाष निवासी आदर्शनगर बताया है। उससे दो किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अलग अलग स्थानों पर गांजा बेचता था।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें