फोटो संख्या 31एचपीआर पीएच-05
छेड़छाड़ के आरोपी प्रधान को छोड़ने पर आक्रोश
- पीड़िता के परिजनों ने डीपीआरओ से मिलकर की मामले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। ग्राम पंचायत सचिव से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी वझीलपुर गांव के प्रधान को गिरफ्तारी के बाद छोड़ दिए जाने से नाराज पीड़िता के परिजन व अन्य ग्राम पंचायत सचिवों ने डीपीआरओ से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि वझीलपुर गांव के प्रधान का कुछ दिन पहले पौधरोपण किए जाने को लेकर महिला ग्राम पंचायत सचिव से विवाद हो गया था। इसके बाद प्रधान ने सचिव से मारपीट कर छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में पीड़िता की ओर से प्रधान के खिलाफ देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया, जिससे गुस्साए परिजनों और साथी ग्राम पंचायत सचिवों ने डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में डीपीआरओ ने बताया कि नियमानुसार प्रधान को जमानत दे दी गई है। कानूनी रूप से पीड़िता की पूरी मदद की जाएगी।