फोटो संख्या 29एचपीआर पीएच- 14
दूध की डेयरी पर मारा छापा, हड़कंप
- दूध, दही, पनीर व देसी घी के छह सैंपल भरे, बाजार में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग की टीम ने शनिवार सुबह बुलंदशहर रोड स्थित छज्जूपुरा में एक डेयरी पर छापा मारा। टीम ने दूध, पनीर, देसी घी व दही के छह नमूने जांच के लिए भेजा है। इस दौरान 40 दूधिए बिना रजिस्ट्रेशन के दूध डालते मिले। जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार सुबह खाद्य निरीक्षक पवन सिंह नकली दूध की सूचना पर बुलंदशहर रोड छज्जूपुरा स्थित एक डेयरी पर पहुंचे। टीम ने यहां से कार्रवाई करते हुए दूध, दही, पनीर और देसी घी के छह नमूने भरे। इसके अलावा ऐसे 40 दूधियों को चिन्हित किया गया, जो बिना रजिस्ट्रेशन के डेयरी पर दूध डाल रहे थे। टीम की कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकतर अपने शटर डालकर फरार हो गए। खाद्य निरीक्षक पवन सिंह ने बताया कि छापामार कार्रवाई करते हुए छह नमूनों को भरकर लैब के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।