फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चेन लूटकर भागता बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर एल ब्लॉक में शुक्रवार रात घर के बाहर टहल रही सीमा पत्नी सुकरम पाल से पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर चेन लूट ली।
विज्ञापन

सीमा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा करते हुए लुटेरों की एक गली में घेराबंदी कर ली। इस दौरान बाइक फिसलने पर एक बदमाश सड़क पर जा गिरा, जबकि बाइक चला रहा बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। लोगों ने पकड़े गए बदमाश को जमकर पीट दिया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर गंगानगर मनोज त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम अरविंद पुत्र रामपाल निवासी गांव देदुआ थाना इंचौली है। जबकि उसका फरार साथी विकास निवासी ग्राम चिरौड़ी थाना दौराला है। आरोपी के कब्जे से टूटी हुई चेन, तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें