फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो लूट में फरार चल रहा आरोपी पकड़ में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो लूट में फरार चल रहा आरोपी पकड़ में आया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ऑटो लूटने की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान चकमा देकर फरार हुआ बदमाश पकड़ में आया है। बीते दिनों मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।
चार अप्रैल की रात को गांव बदरखा के जंगल के पास मध्य गंग नहर पटरी वाले रास्ते पर तीन बदमाशों ने ऑटो लूट लिया था, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस से खुद को घिरा देख बदमाशों ने जान से मारने की नियत से गोलियां चला दी थीं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर जनपद मेरठ के कस्बा किठौर निवासी नवेद को मौके पर ही दबोच लिया था, लेकिन उसके शेष दोनों साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव दौताई के जंगल में दबिश देकर किठौर निवासी वकार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरके राठी ने बताया कि नहर पटरी पर ऑटो लूट के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ की घटना में फरार चल रहे वकार निवासी किठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका एक साथी नवेद मौके पर ही पकड़ में आ गया था और दूसरा साथी पहले ही अदालत में सरेंडर कर जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें