फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से छात्र की मौत
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तहसील चौपले के पास सड़क पार करते समय 13 वर्षीय सातवीं कक्षा के एक छात्र की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने मौत हो गई। मौके पर एकत्र लोगों ने चालक को दबोच लिया। सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सुभाष नगर निवासी शिवशंकर का 13 वर्षीय पुत्र सौरभ नगर के एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से किताबें लेने के लिए तहसील चौराहे की तरफ जा रहा था। इस दौरान गढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास वह सड़क पार करते समय गढ़ की ओर से तेज गति से आ रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर का पहिया उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसा होता देख मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया और घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें