फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई के दौरान चैन व नगदी छीन ले गये युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
विदाई के दौरान चेन व नकदी छीन ले गए युवक
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में निकाह के बाद विदाई की रस्म के दौरान कुछ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए सोने की चेन व नकदी लूट ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मजीदपुरा गली नंबर एक निवासी नसीमुद्दीन की पुत्री की बारात दिल्ली उत्तम नगर से आई थी। दिन में बुलंदशहर रोड स्थित एक मंडप में सभी रस्म पूरी की गई। शाम के समय दूल्हा विदाई के दौरान सलामी के लिए घर गया था। इस समय घर पर महिलाएं दूल्हे का टीका कर रही थीं। तभी कुछ युवक घर में भीड़ का फायदा उठाकर घुस आये और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर इन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद दूल्हन की मां से दूल्हे को दी जाने वाली सोने की चेन, दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला और टीके में मिले हजारों रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गये। सूचना पर मंडप से घर पहुंचे पुरुष सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर घर पहुंची कोतवाली पुलिस मामूली विवाद बता रही है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया का कहना है कि आपसी विवाद हुआ था। लूट की सूचना गलत है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें