फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक में मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

- एक अन्य घायल को गंभीर हालत में मेरठ किया रेफर
- मृतक के भाई ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ दर्ज करायी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ब्रजनाथपुर नहर पुल के पास बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि दूसरे को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव मोड़ी कलां निवासी मुन्ने (60) और जलालुद्दीन (45) बाइक पर सवार होकर अपने गांव से किसी कार्य के लिए हापुड़ आ रहे थे। ब्रजनाथ पुर गांव के निकट नहर पुल पर मेरठ से बुलंदशहर जा रही शोहराब गेट डिपो की एक अनुबंधित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान जलालुद्दीन की मौत हो गई, जबकि मुन्ने की गंभीर हालत देखकर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुभाष गौतम ने बताया कि मृतक जलालुद्दीन के भाई ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बस को कब्जे में ले लिया गया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें