मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों ही पक्षों से एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी में बृहस्पतिवार की शाम मामूली कहासुनी होने के बाद पड़ोस में रहने वाले दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों के लोग एक दूसरे के सामने आ गए। जिनमें जमकर लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव भी हुआ। घटना में एक पक्ष से मोमीना, जाने आलम, मुजाहिद और दूसरी तरफ से राशिद, वाहिद और आबिद घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर आरके राठी ने बताया कि घायलों को चिकित्सा के लिए गढ़ सीएचसी भेजा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।