फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ नवीन मंडी के गोदाम में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ नवीन मंडी के गोदाम में चोरी
विज्ञापन


हापुड़। नवीन मंडी परिसर स्थित एक दुकान में कूमल कर चोरों ने करीब 50 हजार का माल साफ कर दिया। हालांकि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला कलक्टर गंज निवासी प्रीतम दुआ का नवीन मंडी में बारदाने (बोरियों) का गोदाम है। रविवार रात वह गोदाम का ताला लगाकर घर आ गया था। रात के समय चोरों ने गोदाम के पीछे दीवार तोड़कर कूमल कर लिया। चोरों ने गोदाम में रखे करीब 50 हजार रुपये के जूट के नए बारदाने, बोरियों आदि को चोरी कर लिया। सुबह मालिक को चोरी के बारे में पता चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। इसी बीच दुकानदार को सूचना मिली कि कुछ लोग उनके माल को किशन गंज में बेच रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन संदिग्धों को दबोच लिया। देहात थाना प्रभारी दीपक त्यागी ने बताया कि माल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें