फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से अपहरण कर चार बच्चों की मां से गैंगरेप के मामले में पुलिस गंभीर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस गंभीर नहीं
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। घर से अपहरण करने के बाद चार बच्चों की मां से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जरा भी गंभीर नहीं है। चार दिन बीतने के बाद भी कोई आरोपी पकड़ में आना तो दूर पुलिस को यह भी जानकारी नहीं है कि पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज कराए गए हैं या नहीं।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दिल्ली में हुई है, जो कुछ साल बाद चारों बच्चों को साथ अपने पैतृक गांव में आकर रहने लगी थी और उसका पति दिल्ली में ही रोजी रोटी कमाता है। जिसके परिजनों का कहना है कि शनिवार की रात को नशे में धुत गांव के ही कई युवक घर में सोने के दौरान युवती को जबरन कार में डालकर सुनसान जंगल में ले गए थे, जहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, जिसमें आरोपियों को एक एक लाख की रकम पीड़िता को देने की बात तय हुई थी। इस बेहद संगीन मामले में फौरी तौर पर दुष्कर्म की बजाए अपहरण का केस दर्ज करने वाली पुलिस जरा भी गंभीर नहीं हो पा रही है, जिसके चलते चौथा दिन बीतने के बाद भी दो नामजद समेत उनके अज्ञात साथियों में कोई भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है। इंस्पेक्टर एचआर यादव ने बताया कि अपहरण के मामले में युवती के बयान अदालत में दर्ज हुए हैं या नहीं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। इस संबंध में विवेचक से जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें