फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर परिजन भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत पर भड़के परिजन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में महिला की मौत के बाद बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार करने पर परिजन भड़क गए। जिन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। लेकिन जांच में महिला की मौत इलाज के दौरान होने की जानकारी मिलने पर मामला बिना किसी कार्रवाई के निपट गया।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में निवासी एक महिला की मौत डायरिया के चलते रविवार को हापुड़ के अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई थी। जिसकी सूचना ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को दी। लेकिन उन्हें आने में देर होने के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने रात में ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार कर वापस लौटने के बाद मृतका का भाई समेत अन्य लोग बक्सर पहुंच गए। जिन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भाई ने थाने में भी तहरीर दे दी। एसओ ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिलने पर पति को हिरासत में ले लिया गया। जिसने हापुड़ अस्पताल में उपचार के कागज दिखाकर मृतका के भाई को संतुष्ट किया। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद मृतका के परिजन शांत हो गए। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद मामला बिना किसी कार्रवाई निपट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें