फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभावली में मिले भ्रूण से चेता स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली में मिले भ्रूण से हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन


हापुड़। सिंभावली में मिले भ्रूण से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लगे ट्रैकरों की जांच के आदेश देते हुए टीम का गठन कर दिया है। इस तरह के गोरखधंधे में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भ्रूण की जांच रोकने के लिए शासन के आदेश पर स्वास्थ्य अफसरों द्वारा मशीनों पर ट्रेकर लगवाए गए थे। ट्रैकर में प्रत्येक अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट सुरक्षित हो जाती है, जिसका निरीक्षण के दौरान अफसर मिलान कर सत्यता की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस कवायद के बाद भ्रूण हत्या और भ्रूण जांच में कमी देखने को मिली थी। लेकिन बृहस्पतिवार को सिंभावली क्षेत्र में मिले भ्रूण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में सीएमओ ने टीमों का गठन कर, जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह ने बताया कि जिले में भ्रूण हत्या व जांच जैसा अपराध नहीं होने दिया जाएगा। चिकित्साधिकारियों को अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के आदेश दिए हैं, अगर लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें