फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत, एक घायल-bulandshahr

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखा फैक्ट्री में धमाका एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन


पिलखुवा। जटपुरा गांव के जंगल स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर घायल है। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने कई घंटे में आग पर काबू पाया। एसपी हापुड़ और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की।
बृहस्पतिवार देर रात गांव जटपुरा स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक से विस्फोट हुआ। लोगों को लगा कि किसी ने बम फेंका है। जोर-जोर से रोशनी के साथ पटाखे फूट रहे थे। फैक्ट्री की छत और मलबा सब उड़ गया। फैक्ट्री के अंदर मौजूद मोहल्ला शमशाद रोड निवासी सुहैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहल्ला शवाजी नगर निवासी छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से किसी तरह से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विस्फोट की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया की चार घंटे तक फायर की गाड़ियां लगी रहीं। रात में ही एसपी और आला अधिकारी मौकेपर पहुंचे। पूरे प्रकरण की मामले की जानकारी की। कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह का कहना है कि गांव जटपुरा निवासी सतपाल की तहरीर पर पटाखा गोदाम के मालिक आरिफ के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। सुहैल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोट का गुनहगार कौन
पिलखुवा। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद पुलिस घटना के तह तक नहीं पहुंच पाई है। इस विस्फोट का गुनहगार कौन है? सहीं जांच हुई तो कई लोग इसमें जेल जाएंगे। पुलिस के लिए एक पहेली यह भी बनी हुई है कि मामला रंजिश का है या यह लोग फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे। इसकी सही जानकारी अभी तक पुलिस के पास भी नहीं है। हापुड़ एसपी डा. यशवीर सिंह ने हादसे की जांच के लिए तीन टीम गठित की हैं। उन्होंने कहा है कि हादसे के सही कारण की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाए, जिससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें