फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुवती ने पड़ोसी व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवती ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

हापुड़। नगर क्षेत्र के एक मोेहल्ला निवासी युवती ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में शिकायत की है। युवती ने बताया कि 10 जून को दोपहर उसकी मां बाजार से सामान लेने के लिए गयी थी, जिसके कारण वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले में पास ही रहने वाला व्यक्ति जबरन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने युवती के साथ मारपीट कर उसे आतंकित करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन

बाजार से लौटने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। परिजनों के साथ पीड़िता कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बुधवार को पीड़िता कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय पहुंची। लेकिन यहां भी अधिकारी मौजूद नहीं मिले। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र सौंपा है। एसपी डा. यशवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें