हफ्ता देने से मना करने पर आढ़ती के बेटे पर तानी पिस्टल
सिकंदराबाद। हफ्ता देने से मना करने पर बदमाशों ने आढ़ती के बेटे पर पिस्टल तान दी। पुलिस को आता देख आरोपी उसे परिवार समेत खत्म करने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपयों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी रिजवान पुत्र इस्लाम ने बताया कि उसके पिता की नवीन सब्जी मंडी में आढ़त है। वह भी पिता की आढ़त पर कार्य करता हैं। बुधवार की सुबह वह कृषकों द्वारा लाई गई सब्जी की बोली लगा रहा था। इसी दौरान नगा के चौधरीवाड़ा निवासी दो युवक दो अज्ञात लोगों के साथ आढ़त पर पहुंचे। और 20 हजार रूपये हफ्ते की मांग की। नहीं देने पर उसे परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी। मना करने पर उक्त लोगों ने उसपर तमंचा व पिस्टल तान दी। मंडी में किसी युवक ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस को आता देख अकेले मिलने पर हत्या करने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह धमकी के चलते भयभीत है। कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।