फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मरा समझ सड़क किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को मरा समझ सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन


हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी निवासी महिला की ससुरालियों ने हत्या का प्रयास किया। एक सप्ताह पहले उसे ससुराल के लोग उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने पति, सास, ससुर और ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव बड़ौदा सिहानी निवासी तरीकत अली ने ने बताया कि उसकी बेटी गुलिस्ता का निकाह 11 फरवरी 2018 को दिल्ली निवासी मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद अय्यूब से किया था। निकाह के बाद से ही अहसान और उसके घर वाले दहेज में फ्लैट या उसकी कीमत दिलाने की मांग करने लगे। इसी विवाद के बाद छह मई को तरीकत अपनी बेटी को गांव ले आया। तरीकत का आरोप है कि 13 मई को अहसान अपने पिता मोहम्मद अयूब, मां और बहनोई परवेज को लेकर घर आ गए और गलती मानते हुए गुलिस्ता को ले गए। रास्ते में आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से गुलिस्ता का सिर फोड़ दिया। इसके बाद उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें