फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहक्लेश में महिला ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरनगर निवासी एक विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव हैदरनगर नंगौला निवासी रहसुद्दीन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री शमा का निकाह कुछ वर्ष पहले मेरठ निवासी एक युवक से किया था। लेकिन उससे उसका तलाक हो गया और शमा ने गांव के ही शहजाद पुत्र कलवा से निकाह कर लिया। आरोप है कि शहजाद उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। इसके कारण उसने घर छोड़ दिया। इसके बाद पति फोन पर उसके साथ गोली गलौच करने लगा। इससे क्षुब्ध होकर शमा ने रविवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पति पर उनकी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें