फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनो बुग्गीयों से अवैध मिटटी खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जनों बुग्गियों से अवैध मिट्टी खनन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के जंगल में खनन माफियाओं ने खनन का नया तरीका निकलते हुए बुग्गियों से खनन करना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह गांव हिम्मतपुर के जंगल से जब दर्जनों बुग्गियां मिट्टी भरकर एक साथ सड़क पर आती दिखाई दीं तो ग्रामीण व राहगीर चौंक गए। इतनी बड़ी मात्रा में मिट्टी का खनन होना आश्चर्य की बात है। बताया जाता है कि सरकार ने किसानों को अपने खेत से जरूरत के लिए मिट्टी उठाने की जो छुट दी है, उसका कुछ लोग खनन माफियाओं से साठगांठ कर फायदा उठा रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम ज्योति रॉय का कहना है कि वह अवैध खनन की जांच करके कार्रवाई करेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन


पुलिस ने रेत से भरी पांच बुग्गियां पकड़ी
गढ़ममुक्तेश्वर। गढ़ पुलिस ने गंगा खादर क्षेत्र से अवैध रेत खनन कर ला रही पांच बुग्गियां पकड़ी हैं। गढ़ कोतवाली प्रभारी एनके सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह मेला रोड पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने गंगा से अवैध रूप से रेत खनन कर ला रही पांच बुग्गियां पकड़ी हैं। बुग्गी चालकों को हिरासत में लेते हुए बुग्गियों को कब्जे में ले लिया गया है। क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध रेत खनन नहीं होने दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें