फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग ठेकेदार के लठैतों ने गंगा नहाने आए परिवार को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग ठेकेदार के लठैतों ने गंगा नहाने आए परिवार को धुना
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पार्किंग की रसीद न दिखाने से गुस्साए ठेकेदार के लठैतों ने गंगा में डुबकी लगाने आए परिवार की धुनाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाला मोहित अपने परिवार के साथ रविवार को ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने आया था। जो कार लेकर गंगा किनारे चला गया और फिर डुबकी लगाने के बाद वापस लौटने लगा। रास्ते में मिले पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने इशारा कर कार को रुकवा लिया और रसीद मांगने लगे। मोहित का कहना है कि उसने गंगानगरी के एंट्री गेट पर ही पार्किंग शुल्क की रसीद कटवा ली थी, लेकिन गंगा में डुबकी लगाकर लौटने के दौरान बाइक पर घूम रहे पार्किंग कर्मी ने उससे रसीद वापस ले ली। इसलिए अब उसके पास दिखाने को कोई रसीद नहीं है। इसी बात को लेकर कहासुनी होने से गुस्साए पार्किंग ठेकेदार के लठैतों ने मोहित समेत उसके परिजनों की लात-घूसों से जमकर धुनाई कर डाली। शोर सुनकर मौके पर आए लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए मोहित समेत उसके परिजनों को पार्किंग कर्मियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद मोहित अपने परिजनों को लेकर गढ़ कोतवाली में आ गया और पुलिस को अपना दुखड़ा सुनाकर तीन पार्किंग कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। हरकत में आई पुलिस आनन-फानन में ब्रजघाट पहुंच गई, लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी आरोपी पार्किंग कर्मचारी पकड़ में नहीं आ पाए। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि रसीद को लेकर हुई कहासुनी में मेरठ के मोहित समेत उसके परिजनों से मारपीट करने वाले पार्किंग कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें