फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी की परीक्षा में दो मुन्ना भाई दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
एलएलबी की परीक्षा में दो मुन्ना भाई दबोचे
विज्ञापन

- एक शातिर अन्य छात्र के स्थान पर और दूसरा मोबाइल व रबर के जरिए नकल करता मिला
-कालेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने की कार्रवाई, दोनों की रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज में एलएलबी की परीक्षा में सोमवार को दो मुन्ना भाई दबोचे गए। इनमें एक शातिर दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था, वहीं दूसरा छात्र मोबाइल और रबर के जरिए नकल करता मिला। दोनों की रिपोर्ट प्राचार्या ने विश्वविद्यालय भेज दी है।
विज्ञापन

एसएसवी पीजी कालेज को 14 कालेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सोमवार को एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का के-3002 कोड का पेपर था। परीक्षा के दौरान कालेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया तो दो मुन्ना भाई नकल करते मिले। इनमें एक शातिर किसी अन्य छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पूछताछ करने पर वह हड़बड़ाने लगा। शक होने पर जांच की गई तो वह फर्जी तरीके से परीक्षा देता मिला। इसके अलावा एक छात्र मोबाइल और रबर के जरिए नकल करता मिला। आंतरिक उड़न दस्ते में डा. अजीत सिंह, डा. सुरेंद्र सिंह, डा. संजय, डा. राहुल, डा. जयचंद त्यागी, हरिश कुमार ने बताया कि दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने वाले को पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं दोनों छात्रों की रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें