फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआई से प्लाट दिलाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट दिलाने के नाम पर आरआई से 4.50 लाख की ठगी
विज्ञापन


हापुड़। मेरठ रोड स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरआई से दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला अपना घर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर प्लाट दिलाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये ठग लिए। मंगलवार को पीड़ित ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार आरआई ब्रह्म सिंह ने बताया कि 12 जून 2011 को मोहल्ला अपना घर कालोनी निवासी विशाल मित्तल कुुछ लोगों के साथ उसके पास आया। उक्त लोगों ने मोदी नगर रोड स्थित दो प्लाट दिखाकर उससे उन्हें खरीदने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें दस हजार रुपये की मासिक किस्तों पर प्लाट दिलाने की बात कहकर झांसे में ले लिया। उसके बाद उन्होंने चेक व कैश के माध्यम से करीब 4.50 लाख रुपये दे दिए। पीड़ित ने बताया कि 6 माह पहले फोन कर बाकी के रुपये लेकर प्लाट की रजिस्ट्री कराने की बात उन लोगों से कही।
विज्ञापन

इस पर आरोपी विशाल मित्तल ने गाली गलौज करते हुए पीड़ित व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें