फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर 1.60 करोड़ हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर 1.60 करोड़ हड़पने का आरोप
विज्ञापन


हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने दिल्ली स्थित एक नामी शीतल पेय कंपनी के कुछ अधिकारियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक करोड़ 60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में सोनू सिंह पुत्र काबू सिंह ने बताया कि 21 जनवरी 2016 को दिल्ली स्थित एक शीतल पेय कंपनी के कुछ अधिकारियों ने लेबर वर्क, अनलोडिंग, हाउस कीपिंग व अन्य कार्यों के लिए लिखित रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर काम शुरू करने की बात की थी। पीड़ित ने बताया कि एग्रीमेंट के आधार पर कंपनी को लेबर चार्ज के रूप में टीडीएस की राशि जमा करनी थी तथा टीडीएस काट कर बाकी रकम उसे जमा करनी थी। जब सितंबर 2017 में लेबर चार्जेज के आधार पर बनी एक करोड़ 60 लाख रुपये का तगादा अधिकारियों से किया तो उसे कंपनी से भगा दिया। उसके बाद पीड़ित ने जब दस्तावेजों की जांच कराई तो पता चला कि अधिकारियों द्वारा टीडीएस के रूप में कोई धनराशि जमा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी हेमंत कुटियाल ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें