फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बहन के अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग बहन के अपहरण का आरोप
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र की कोठी गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के एक युवक ने कुछ युवकों पर उसकी नाबालिग बहन के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि चार फरवरी को करीब तीन बजे कुछ लोग उसके घर आए। उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी नाबालिग बहन का जबरन अपहरण कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद उसे पता चला कि उक्त लोग कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं तो वह अपनी बहन को लेने वहां पहुंच गया। इस पर उक्त लोगों ने उसकी बहन की जानकारी से इंकार करते हुए उसके साथ गाली गलौज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामला संदिग्ध लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें