फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए लहरपुर नगरपालिका के जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलभ शौचालय का भुगतान करने को ली 50 हजार की रकम
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने लहरपुर नगर पालिका में तैनात अवर अभियंता को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा। यह घूस सुलभ शौचालय निर्माण के भुगतान के लिए जा रही थी। मामले में एक ठेकेदार ने जेई की कार्यशैली से आजिज आकर एक सप्ताह पहले इसकी शिकायत की थी।

विजिलेंस टीम कोतवाली में केस दर्ज कराकर आरोपी को अपने साथ लखनऊ लेकर चली गई। नगर पालिका लहरपुर में अवर अभियंता आफताब आलम लंबे अरसे से तैनात थे। इनकी कार्यशैली अक्सर विवादों में रही है। नई बस्ती निवासी अशफाक नगर पालिका में ठेकेदारी करते हैं।
विज्ञापन


अशफाक द्वारा सीओ कार्यालय के निकट सुलभ शौचालय बनवाया जा रहा है। पहली किश्त के रुप में ठेकेदार को तीन लाख 47 हजार की चेक मिल गई थी। इससे शौचालय का अधिकांश काम पूरा हो गया है। शिकायतकर्ता का कहना था कि जेई द्वारा मिली चेक से 22 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा था।

जेई धमकी देते थे कि अगर कमीशन नहीं दिया अगला भुगतान होने नहीं देंगे। आखिरकार तीन जनवरी को ठेकेदार ने सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई। इस पर टीम बुधवार को निरीक्षक प्रेमपाल सिंह की अगुवाई में लहरपुर पहुंची।

जेई ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर बने ओवरहेड के निकट सरकारी आवास में बुलाया। यहीं पर 50 हजार की घूस लेते हुए अवर अभियंता को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम जेई को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां पर कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। इधर, इस घटना की भनक लगते ही नगर पालिका में हड़कंप मच गया। कर्मचारी कोतवाली आ धमके। इससे कई घंटे तक यहां कर्मचारियों की भीड़ मौजूद रही। हर ओर जेई के घूसखोरी की ही चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें