तेज रफ्तार कार ने बच्ची को मारी टक्कर
-असौड़ा में मां क साथ दवाई लेने जा रही थी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में अपनी मां के साथ दवाई लेने मेडिकल स्टोर पर जा रही बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव असौड़ा निवासी गोपाल की चार वर्षीय बच्ची प्रियांशी रविवार शाम अपनी मां के साथ घर के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए गई थी। इस दौरान पीछे से आई एक कार ने बच्ची में टक्कर मार दी। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। कार सवार कार छोड़कर फरार हो गए। बताया गया है कि कार सवार असौड़ा में अपनी किसी रिश्तेदारी में आये थे। बच्ची को गंभीर हालत में नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।