फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस नवीनीकरण के लिए चक्कर लगा रहे शस्त्र धारक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंस नवीनीकरण के लिए चक्कर लगा रहे शस्त्र धारक
विज्ञापन


हापुड़। नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने के लिए शासन द्वारा रोक हटाने के साथ शासनादेश जारी कर दिया गया। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाइसेंस नवीनीकरण के लिए कोई स्पष्ट आदेश जारी न होने के कारण नवीनीकरण अटका हुआ है। जिसके कारण करीब 150 शस्त्र धारक अधिकारियों के समक्ष चक्कर लगा रहे हैं।
शासन द्वारा शस्त्र लाइसेंस बनाये जाने पर लगी रोक हटाने के बाद इस संबंध में नया आदेश जारी किया गया था। नए आवेदनों के साथ सबसे अधिक परेशानी उन लाइसेंस धारकों को हो रही है जिन्हें लाइसेंस नवीनीकरण कराने हैं। आरआई के पास करीब 150 फार्म ऐसे पड़े हैं जिनपर नवीनीकरण के लिए रिपोर्ट लगनी है। इनमें कई ऐसे भी हैं जिनके लाइसेंस क्राइम एक्ट के तहत बने थे। आरआई महीपाल सिंह का तर्क है कि उनके पास फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्ट आदेश नहीं है। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से निर्देशों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि इस संबंध में जो भी आदेश होंगे उसके तहत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जायेगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दिया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें