चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ब्रजघाट के वार्ड-15 निवासी प्रदीप ने शनिवार को चौकी में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने परिजनों के साथ भाई दूज के पर्व पर अपनी ससुराल दादरी गया हुआ था। शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने उसके मकान का ताला टूटा हुआ देखा, तो उन्होंने चोरी की जानकारी दी। प्रदीप ने बताया कि मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने सेफ में रखी 12 लाख 50 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।